Song: neele neele Ambar par lyrics
Album : kalakaar (1983)
Singer : Kishore Kumar
Musician : kalyanji anandji
Lyricist : indevar
neele neele Ambar par lyrics in Hindi
नीले नीले अम्बर पर, चाँद जब आये
प्यार बरसाए, हमको तरसाये
ऐसा कोई साथी हो
ऐसा कोई प्रेमी हो
प्यास दिल की बुझा जाए
नीले नीले …
(हो, ऊँचे ऊँचे पर्वत
जब चूमते है अम्बर को
प्यासा प्यासा अम्बर
जब चूमता है सागर को ) – २
प्यार से कसने को
बाहों में बसने को
दिल मेरा ललचाये
कोई तो आ जाये
ऐसा कोई साथी हो
ऐसा कोई प्रेमी हो
प्यास दिल की बुझा जाए
नीले नीले …
(हो, ठंडे ठंडे झोंके
जब बालों को सहलाएं
तपती तपती किरणें
जब गालों को छू जाएं ) – २
साँसों की गरमी को
हाथों की नरमी को
दिल मेरा तरसाए
कोई तो छू जाये
ऐसा कोई साथी हो
ऐसा कोई प्रेमी हो
प्यास दिल की बुझा जाए
नीले नीले …
(छम छम करता सावन
बूंदों के बाण चलाए
सतरंगी बरसातों में जब
तन मन भीगा जाए ) – २
प्यार में नहाने को
डूब ही जाने को
कोई तो आ जाए
ख्वाब जगा जाये
ऐसा कोई साथी हो
ऐसा कोई प्रेमी हो
प्यास दिल की बुझा जए
नीले नीले …
neele neele Ambar par lyrics in English
neele neele Ambar par lyrics video
All Buddha Bhim Geet LYRICS are available on this blog.
Collection of inspirational, informative, educative and popular compositions on Buddha geetmala
This website is provide best quality bhim geet lyrics
LYRICS NODE